दिवाली के अगले दिन नहीं होगी गोवर्धन पूजा?

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इस बार गोवर्धन पूजा दीपावली के अगले दिन न होकर एक दिन बाद यानी 14 नवंबर को है।

दरअसल दिवाली की अमावस्या इस बार 12 नवंबर और 13 नवंबर दोनों दिन मनाई जा रही है।

एक तिथि अधिक होने के कारण सोमवार 13 नवंबर को स्नान दान श्राद्ध की सोमवती अमावस्या है।

इसलिए इस दिन त्योहार, शुभ कार्य व पूजन नहीं हो सकता।

दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा करने का विधान है, तिथि खाली होने के कारण गोवर्धन पूजा अब 14 नवंबर को मनाई जाएगी।

शुभ गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त 14 नवंबर को सुबह 6:43 बजे से 08:52 बजे के बीच है।

इसलिए उदया तिथि में 14 को गोवर्धन पूजा मनाई जाएगी।

पूजा के लिए प्रतिपदा तिथि 13 नवंबर को दोपहर 2:56 बजे शुरू होती है और 14 नवंबर को दोपहर 2:36 बजे समाप्त होगी।